Begusarai Kidnapping Case : (एस.एम. बेग की रिपोर्ट) नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत अंतर्गत चक्का गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. लड़की के पिता की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी
पीड़िता के पिता मिथिलेश सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री 13 जून को दिन के करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी एक दोस्त से मिलने जा रही है. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
मोबाइल में मिले चैट और कॉल के सुराग
परिजनों द्वारा किशोरी के मोबाइल की जांच करने पर दो मोबाइल नंबरों से लगातार बातचीत और व्हाट्सएप चैटिंग होने की जानकारी मिली. पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मिथिलेश सिंह के आवेदन के आधार पर नावकोठी थाना में अज्ञात मोबाइल उपयोगकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की है.
पुलिस कर रही तलाश
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के आधार पर किशोरी की तलाश में जुटी है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेगूसराय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, गांधी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होगा आयोजन
