बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं तथा शिकायतों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए. जनता दरबार के दौरान आज कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए.
जिला पदाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही संबंधित आवेदकों को उनके मामले में की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
जनता दरबार में प्राप्त हुए कुल 35 आवेदन
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं तथा शिकायतों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए. जनता दरबार के दौरान आज कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए.
अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
फेसबुक के माध्यम से हुआ लाइव प्रसारण
जनता दरबार के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष एवं अभिनव पहल भी की गई. जनता दरबार में उपस्थित आवेदकों एवं उनकी समस्याओं से संबंधित प्रक्रिया का जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों तक जनता दरबार की व्यवस्था की जानकारी पहुंचाना है.
प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजन
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर इसमें उपस्थित हो सकता है.
