सुबह उठे तो घर और सामान सब डूबा मिला, बेगूसराय के 5 वार्डों में 2000 से ज्यादा घर बाढ़ की चपेट में

बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हथिदह में 23 सेमी की वृद्धि हुई है, जिससे नगर निगम के पांच वार्डों में बाढ़ का पानी घुस गया है. करीब 2000 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Begusarai Ganga Flood : गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण बेगूसराय जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोग ही नहीं बल्कि नगर निगम क्षेत्र के क्षेत्र के पांच वार्ड भी जलमग्न होता जा रहा है.

शनिवार को हथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में 23 सेमी की वृद्धि हो जाने से नगर निगम के बाढ प्रभावित पांचों वार्ड में बचे हुए उंचे मोहल्ले भी बाढ के चपेट में आ गए. नगर निगम क्षेत्र के सभी पांच वार्डों के लगभग 2000 से अधिक घर बाढ प्रभावित हो गए.

कमरुद्दीनपुर में सड़कें व 500 घर जलमग्न

वार्ड नंबर पांच कमरुद्दीनपुर में एक फुट तक की जलस्तर में वृद्धि हो गयी. जिसका परिणाम यह हुआ कि जो मुहल्ले थोड़े ऊंचे जगहों पर थे. वहां भी बाढ का पानी घुस गया है.

कमरुद्दीनपुर डुमरी मुख्यमार्ग पर हनुमान मंदिर चौक पर मुख्य मार्ग डूब गया है. कमरुद्दीनपुर आकाशपुर मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. कमरुद्दीनपुर में लगभग पांच सौ से अधिक घर बाढ़ की चपेट में हैं.

डुमरी बांध-कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर 5 के मुख्य सड़क पर बहता बाढ़ का पानी और गुजरते ग्रामीण

मुसनटोल व कैलाशपुर में स्थिति गंभीर

वार्ड नंबर छह के मुसनटोल व कमरुद्दीनपुर चौक के पास मोहल्ले में पानी प्रवेश कर चुका है. मुख्य सड़क पर बने कुछ दुकानों में भी बाढ का पानी घुस गया है. बाढ के प्रभाव से वार्ड नंबर चार का लगभग आधे भाग कैलाशपुर भी बाढ के चपेट में आ गया है. घरों में पानी घुस गया है. पशुपालक किसानों के समक्ष पशु चारा का संकट हो गया है. बिजली की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है.

कमरुद्दीनपुर में बाढ़ के पानी में डूबा घर

सिहमा के अधिकांश इलाकों में पहुंचा पानी

वार्ड नंबर 18 के सिहमा के पांच खूंट, चार खूंट, तीन खूंट, राजा टोल, लवहर चक सहित सिहमा का अधिकांश इलाकों में पानी पहुंच गया है.

Also Read : बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 300 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. लोगों ने व्यथा सुनाते हुए कहा कि बाढ़ मे कच्चे घर वाले ज्यादा कष्ट झेल रहें हैं. हम रात में सोये थे और जब सुबह उठा तो देखा कि सबकुछ डूब चुका है. अनाज और घर के समान की भी काफी क्षति हो गयी है.

लवहरचक में सड़क पर बह रहा पानी

वार्ड नंबर 18 के लवहरचक भी बाढ से प्रभावित हो गया है. सड़क पर लगभग डेढ फीट के उपर पानी बह रहा है. लोग काफी परेशान हैं. बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की रातों की नींद गायब हो गयी है. उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि बाढ़ का जलस्तर कब कितना विकराल हो जाए कौन जानता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >