बेगूसराय DIG शैलेश कुमार सिन्हा ने बाबा हरिगिरि धाम में किया जलाभिषेक, जनकल्याण की कामना

बेगूसराय डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने पवित्र श्रावण मास में बाबा हरिगिरि धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की कामना की. उन्होंने श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की.

Baba harigiri dham: पवित्र श्रावण मास में शिवभक्ति के बीच बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) शैलेश कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रसिद्ध बाबा हरिगिरि धाम, गढ़पुरा पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और जनकल्याण की कामना की.

मंदिर समिति ने किया स्वागत

मंदिर पहुंचने पर बाबा हरिगिरि धाम समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने डीआईजी का स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पावन अवसर पर बाबा हरिगिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा.

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्रावणी मेले को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील

डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बाबा हरिगिरि धाम की धार्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से पूजा-अर्चना करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

इस अवसर पर बाबा हरिगिरि धाम समिति के उपाध्यक्ष सह बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह, धाम समिति के सचिव विकास सिंघानिया, गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, ललित झा, कमल किशोर झा सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read: नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >