बेगूसराय क्रिकेट क्लब बना अंडर-19 लीग का विजेता

शनिवार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर- 19 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

बेगूसराय. शनिवार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर- 19 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष ब्राह्मण ने 92 रन और अंकित ने 51 रनों का योगदान दिया. वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 3 और हर्ष वर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 38 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से हर्ष वर्मा ने 74 और अभिनव ने 71 रनों का योगदान दिया. वही डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर गेंदबाजी करते हुए देवराज ने दो और छोटू ने एक विकेट प्राप्त किया. शानदार ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन करने वाले हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच और आशीष ब्राह्मण को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, निराला कुमार, विवेक कुमार, विश्वजीत कुमार, अबू बकर, राम कुमार, शोभित पासवान, भानु कुमार, जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >