बरौनी से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

पनकी धाम स्टेशन पर रेलखंड में सुधार कार्य के कारण बरौनी से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा.

Begusarai News: प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुण्डला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए एनआई (Non-Interlocking) कार्य किया जाना है. इस तकनीकी कार्य के मद्देनजर बरौनी होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPO) सरस्वती चंद्र ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है.

पुनर्निर्धारित समय से चलेगी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

रेल प्रशासन के अनुसार, आनंद विहार से 30 जुलाई 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 150 मिनट (ढाई घंटे) की देरी से रवाना होगी.

कई ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय

इसके अलावा, कई ट्रेनों को प्रयागराज मंडल में नियंत्रित (री-शिड्यूल/लेट) कर चलाया जाएगा:

  • 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस: 21 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
  • 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस: 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
  • 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
  • 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस: 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >