बरौनी रिफाइनरी की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली ट्रू नेट मशीन, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति

इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की है. टीबी मरीजों के शीघ्र निदान के लिए ट्रू नेट मशीन और मेधावी छात्रों को ज्ञानोदय छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.

Begusarai News : बेगूसराय जिले में इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी में निदेशक (रिफाइनरीज़) अरविंद कुमार के आगमन पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश, कार्यकारी निदेशक (परियोजना) जी.आर.के. मूर्ति, कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय रायजादा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

टीबी जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली ट्रू नेट मशीन

कार्यक्रम के दौरान निदेशक (रिफाइनरीज़) अरविंद कुमार ने टीबी की शीघ्र एवं सटीक जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रू नेट मशीन जिला स्वास्थ्य प्रशासन को समर्पित की. यह मशीन टीबी मरीजों के त्वरित निदान में सहायक होगी और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगी. साथ ही उपचाररत टीबी मरीजों के बेहतर पोषण के लिए पोषण किट भी उपलब्ध कराई गईं, जिनका वितरण जिला टीबी पदाधिकारी के माध्यम से किया जाएगा.

मेधावी विद्यार्थियों को मिला ज्ञानोदय छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र

शिक्षा के क्षेत्र में भी बरौनी रिफाइनरी ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को ज्ञानोदय छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता

बरौनी रिफाइनरी की कॉर्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में रिफाइनरी की ये पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी टीबी उन्मूलन अभियान को सहयोग देने और शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >