बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ के गठन हेतु मल्हीपुर उत्तर पैक्स गोदाम पर मल्हीपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपस्थित बरौनी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सर्वसम्मति से बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ का गठन किया गया.
मुख्य पदों पर चयन
संघ के अध्यक्ष के रूप में बीहट एक पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव पपरौर पैक्स अध्यक्ष हरि शंकर राय को सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी. निंगा पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष पद पर पुनपुन कुमार मल्हीपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार तथा केशावे पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार चुने गए.
मीडिया प्रभारी व अन्य जिम्मेदारियां
मीडिया प्रभारी पंकज कुमार अध्यक्ष राजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया. सह सचिव विपुल कुमार और संगठन प्रभारी राजीव यादव बनाए गए.
मार्गदर्शक मंडल का गठन
प्रखंड स्तरीय मार्गदर्शक मंडल में कौशल किशोर, संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, रामानुज सिंह, संजीव कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार बबलू बनाए गए.
संघ का उद्देश्य
गठित संघ का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों के अधिकारों की रक्षा करना और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करना है.
