बरौनी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया काम, सुरक्षा की मांग को लेकर जताया विरोध

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर बरौनी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने काली पट्टी बांधकर अपना काम किया. यह विरोध छपरा में बीडीओ पर हुए हमले के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.

Begusarai News: बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को बरौनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनुरंजन कुमार ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित सरकारी कार्यों का निष्पादन किया.

यह विरोध प्रदर्शन 25 जुलाई को छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान हुई हिंसक घटना के खिलाफ जताया गया, जिसमें दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है.

मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बल की मांग

संघ की ओर से मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं:

  • सुरक्षा कर्मियों की तैनाती: सभी बीडीओ के साथ अनिवार्य रूप से सुरक्षा बल तैनात किए जाएं.
  • सुरक्षा उपकरण: अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं.
  • इलाज व बीमा: ड्यूटी के दौरान घायल होने पर बेहतर इलाज, बीमा तथा उचित क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए.
  • जवाबदेही तय हो: छपरा की घटना में जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

संघ के इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी जा रही है और अधिकारी अपनी सुरक्षा को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >