मांगों के समर्थन में बरौनी परियोजना सीडीपीओ कार्यालय पर सेविका-सहायिकाओं का धरना

Begusarai News : बरौनी परियोजना सीडीपीओ कार्यालय पर सेविका-सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और सरकार को ज्ञापन सौंपा.

Begusarai News : बीहट बरौनी परियोजना के सीडीपीओ कार्यालय पर गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान सेविका-सहायिकाओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठायी.

सरकारी कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने की मांग

धरना के दौरान वक्ताओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक सेविकाओं को 26 हजार रुपये और सहायिकाओं को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए.

मानदेय व्यवस्था समाप्त कर वेतनमान लागू करने की मांग

सेविका-सहायिकाओं ने वर्तमान मानदेय व्यवस्था को समाप्त कर नियमित वेतनमान लागू करने की मांग भी की. इसके साथ ही लंबे समय से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सेविका-सहायिकाओं को उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए.

आंगनबाड़ी केंद्रों को जीविका दीदी और एनजीओ से मुक्त करने की मांग

धरना-प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को जीविका दीदी और एनजीओ के हस्तक्षेप से मुक्त रखने की मांग भी उठायी गयी. इसके अलावा बरौनी परियोजना के सीडीपीओ कार्यालय को प्रखंड परिसर में स्थानांतरित करने की मांग रखी गयी, ताकि सेविका-सहायिकाओं को विभागीय कार्यों के लिए सुविधा हो सके.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली

मांगों को लेकर निकाली गयी रैली

धरना से पहले सेविका-सहायिकाओं ने बरौनी सीएससी से एक बड़ी रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. वहां रैली सभा में तब्दील हो गयी. सभा के दौरान सेविका-सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

सीडीपीओ को सौंपा गया मांग पत्र

सभा और धरना-प्रदर्शन के बाद सेविका-सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बरौनी की सीडीपीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें उनका हक और अधिकार मिलना चाहिए तथा राज्य और केंद्र सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

Also Read : औरंगाबाद के ओबरा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, विद्युत कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

मौके पर मौजूद सेविका-सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें वाजिब काम के बदले वाजिब दाम चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आगे चलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

नेताओं ने भी किया धरना को संबोधित

सभा को बरौनी भाकपा अंचल मंत्री सह एटक नेता प्रह्लाद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा सहनी, प्रखंड अध्यक्ष तलत प्रवीण और इंटक नेता चुनचुन राय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. वक्ताओं ने सेविका-सहायिकाओं की मांगों का समर्थन करते हुए उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >