बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाकों में बाढ़ का खतरा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Begusarai News : बलिया के दियारा इलाकों में गंगा का पानी फैलने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी और कई गांवों का संपर्क टूटा. 80 हजार की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

Begusarai News : बलिया. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बलिया प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है. पिछले दो दिनों में दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलने से सैकड़ों एकड़ में लगी खरीफ फसल डूब गई है. वहीं, कई गांवों के रास्तों पर पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

मध्य विद्यालय शादीपुर के परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

ताजपुर पंचायत के शादीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय शादीपुर के प्रांगण में भी बाढ़ का पानी फैल गया है. इसके कारण स्कूली बच्चों के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को विद्यालय आने-जाने के लिए दो से तीन फीट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. छोटे-छोटे बच्चों के लिए इस तरह पानी से होकर विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा साबित हो रहा है.

निचले इलाकों में चढ़ रहा बाढ़ का पानी

मुख्य सड़क पर दो फीट पानी, आवागमन प्रभावित

ताजपुर-साहपुर पथ पर गोखलेनगर विष्णुपुर गांव से दक्षिण मुख्य सड़क पर करीब दो फीट पानी फैल गया है. इससे गोखलेनगर विष्णुपुर, ताजपुर, भवानंदपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है. सड़क पर पानी फैलने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read : औरंगाबाद में बढ़ती चीनी कीमतों पर लगे अंकुश, जविप्र दुकानों से सस्ती दर पर वितरण की मांग

चार पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित

बताया जाता है कि दियारा क्षेत्र की चार पंचायतें भवानंदपुर, ताजपुर, परमानंदपुर और पहाड़पुर पूरी तरह बाढ़ प्रभावित हैं. वहीं, भगतपुर पंचायत के तीन और फतेहपुर पंचायत के एक वार्ड में भी बाढ़ का पानी फैलने का खतरा बना हुआ है. इन पंचायतों की करीब 80 हजार आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

जलस्तर बढ़ा तो कई गांवों में घुस सकता है पानी

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है. इसके अलावा कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी फैलने की संभावना है, जिससे दियारा क्षेत्र की बड़ी आबादी के सामने आवागमन का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है.

Also Read : मानव घाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ, विधायक ने राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने का दिया भरोसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >