Begusarai News : बखरी नगर परिषद का 14वां स्थापना दिवस सम्राट अशोक भवन में समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभापति गीता देवी कुशवाहा ने की. उन्होंने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया, जबकि संचालन पार्षद मधुसूदन महतो ने किया.
अतिथियों के संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि नगर परिषद सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने स्वच्छता के प्रति नगर प्रशासन की प्रतिबद्धता और विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना की. वहीं एसडीपीओ कुंदन कुमार ने स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं.
विकास यात्रा और योजनाएं
नगर स्थापना काल के पार्षद एवं भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने 14 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला. वहीं पूर्व मुख्य पार्षद संगीता राय ने विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया.
सभापति प्रतिनिधि राजू कुशवाहा ने सड़क, नाला, सौंदर्यीकरण, वॉच टावर, एसटीपी और मोक्षधाम समेत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी.
उपस्थित गणमान्य लोग
कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी, ईओ प्रफुल्ल चंद्र यादव, सिटी मैनेजर रागिनी समेत कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
मौके पर नगर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया.
