बेगूसराय: वायु सेना के जवान के घर लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार, एक अन्य शातिर भी धराया

Begusarai Police Arrest : बेगूसराय पुलिस ने वायु सेना के जवान के घर लाखों की चोरी और मारपीट के मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Begusarai Police Arrest : बेगूसराय जिले की बछवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इनमें एक आरोपी वायु सेना के जवान के घर लाखों की चोरी मामले में वांछित था. वहीं दूसरा आरोपी आपसी विवाद और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था. आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है.

वायु सेना के जवान के घर हुई थी लाखों की चोरी

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत स्थित नैपुर गांव में वायु सेना के जवान मंटून कुमार सिंह के घर भीषण चोरी हुई थी. उनके चचेरे भाई संतुन कुमार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि घर से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं. पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

मंसूरचक का रहने वाला है चोरी का मुख्य आरोपी

थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी के इस मामले में फरार चल रहे अप्राथमिक अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पिता का नाम लड्डू महाराणा है और वह मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसूरचक गांव का रहने वाला है. पुलिस कई महीनों से इस शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को चोरी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

मारपीट के मामले में टारा गांव से एक गिरफ्तार

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बछवाड़ा पंचायत के टारा गांव में कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान टारा गांव निवासी अर्जुन महतो के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम रामफल महतो है. यह गिरफ्तारी दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद और मारपीट को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से थाने में सघन पूछताछ की गई है. आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Also Read : बेगूसराय की बेटी अदिति राज का NEET UG 2026 में कमाल, 99.5 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >