निजी जमीन पर जबरन ढलाई का विरोध करने पर मारपीट, पांच नामजद समेत 15 लोगों पर एफआईआर

Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर में निजी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का विरोध करने पर एक महिला और उसके परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया. इस मामले में पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Begusarai News : बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में निजी जमीन पर कथित रूप से जबरन रास्ता बनाने के प्रयास को लेकर विवाद हो गया. विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों को बनाया आरोपी

गाड़ा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पत्नी सुनैना देवी ने गांव के ही देवानंद कुमार सिंह सहित पांच नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध वीरपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में सुनैना देवी ने आरोप लगाया है कि गाड़ा चौक के समीप उनकी खतियानी निजी जमीन है. आरोप है कि नामजद आरोपी उक्त जमीन पर रास्ता बनाने के उद्देश्य से जबरन ढलाई का कार्य करा रहे थे. जब उन्होंने और उनके परिजनों ने जमीन को निजी बताते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया, तो सभी आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस मारपीट में उन्हें और उनके परिजनों को चोटें आईं.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के संबंध में वीरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >