पुलिस ने आपराधिक घटना को किया विफल, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

बलिया थाना अंर्तगत लखमिनियां में पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को विफल करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

बेगूसराय. बलिया थाना अंर्तगत लखमिनियां में पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को विफल करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास से देसी कट्टा, गोली और खोखा बरामद किए गये. देर शाम अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी मनीष ने बताया कि आज गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया वार्ड नंबर- 21 स्थित मोहम्मद फैजान के घर पर जमा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने घेराबंदी कर दिया. जहां से स्थानीय निवासी मोहम्मद फैजान उर्फ कालू, मोहम्मद इम्तियाज उर्फ भोलू एवं मोहम्मद जिसान को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, तीन गोली, पांच खोखा एवं सात मोबाइल बरामद किया गया है. पकड़े गए वनवासी से पूछताछ एवं उनके अपराधी के इतिहास का पता लगाया जा रहा है. अभी तक मोहम्मद फैजान उर्फ कालू के खिलाफ साहेबपुर कमाल थाना में दर्ज एक मामले का पता चला है.शेष दोनों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. प्रेसवार्ता में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >