सात सूत्री मांगों को लेकर बेगूसराय में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Begusarai News : बिहार के डंडारी में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित मानदेय और अन्य समस्याओं को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया.

Begusarai News : डंडारी बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना का नेतृत्व कुमारी नीलकमल ने किया. इस दौरान सेविका-सहायिकाओं ने विभागीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की.

लंबित मानदेय और किराया राशि के भुगतान की मांग

धरना के दौरान सेविका-सहायिकाओं ने लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के मकान किराये की राशि समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी उठायी गयी. सेविकाओं ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली

अन्नप्राशन और गोद भराई के लिए सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी सामग्री विभाग की ओर से उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध कराये जाने चाहिए.

खराब स्मार्टफोन की समस्या को प्रमुखता से उठाया

सेविकाओं ने वर्ष 2019 में विभाग की ओर से उपलब्ध कराये गये स्मार्टफोन के खराब होने की समस्या भी प्रमुखता से उठायी. उन्होंने बताया कि कई स्मार्टफोन पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. ऐसे में विभागीय ऑनलाइन कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें अपने पति, बेटे अथवा पड़ोसियों के मोबाइल फोन का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे कार्य करने में काफी परेशानी होती है.

Also Read : पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन पहुंचे एमएलसी संजय कुमार सिंह, प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

मूलभूत खर्च और अन्य देय राशि के समय पर भुगतान की मांग

सेविका-सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े मूलभूत खर्चों और अन्य देय राशि का भी समय पर भुगतान करने की मांग की. उन्होंने विभाग से सभी लंबित समस्याओं का अविलंब समाधान करने की मांग की.

सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर सौंपा मांग पत्र

धरना-प्रदर्शन के बाद सेविका-सहायिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर सेविका मधुमाला कुमारी, मधु कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों सेविकाएं एवं सहायिकाएं मौजूद थीं.

Also Read : औरंगाबाद के ओबरा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, विद्युत कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >