संकरी सड़क में फंसा ओवरलोड ट्रैक्टर, घंटों आवागमन रहा बाधित

दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर छौड़ाही बाजार में पुराने युको बैंक के निकट गुरुवार की शाम हसनपुर चीनी मिल की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पर अत्यधिक ओवरलोडिंग के कारण छौड़ाही बाजार में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

छौड़ाही. दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर छौड़ाही बाजार में पुराने युको बैंक के निकट गुरुवार की शाम हसनपुर चीनी मिल की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पर अत्यधिक ओवरलोडिंग के कारण छौड़ाही बाजार में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जाम इतना गंभीर था कि दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गयी और घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर संकरी सड़क पर फंस गया. जिससे दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन आगे नहीं बढ़ सके. बाजार क्षेत्र में पहले से ही सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने स्थिति को और बदतर बना दिया. नतीजतन, पैदल चलने वालों तक को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. जाम के दौरान छौड़ाही पुलिस की गश्ती गाड़ी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौजूद रहती,तो जाम को जल्द नियंत्रित किया जा सकता था. जाम में फंसे कामकाजी लोग सबसे अधिक परेशान नजर आए. काफी देर बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह ट्रैक्टर को हटाया गया,तब जाकर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका.बावजूद इसके, प्रशासन की उदासीनता को लेकर बाजारवासियों में गहरा असंतोष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >