बैठक में 12 करोड़ की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

नगर परिषद बीहट के सभागार में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति एवं सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद बबीता देवी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ.

बीहट. नगर परिषद बीहट के सभागार में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति एवं सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद बबीता देवी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ. सर्वप्रथम सर्वसम्मति से गत बैठक की संपुष्टि की गई.वहीं बैठक में पूर्व से लगभग 12 करोड़ रुपए की लंबित 106 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति ली गई. सामान्य बोर्ड की बैठक में राजेंद्र पुल स्टेशन के समीप न्यू जीरोमाइल गोलम्बर पर घंटाघर तथा स्काई फ्लैग लगाने का निर्णय लिया गया.वहीं नगर परिषद बीहट क्षेत्र की सभी प्रमुख चौक चौराहों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पूर्व से संचालित अस्थाई टेंपो स्टैंड तथा सार्वजनिक शौचालयों का सैरात, वैंडिंग जोन, स्थाई टेंपों स्टेंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए अंचल अधिकारी बरौनी से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया.

राजेंद्र पुल स्टेशन के समीप न्यू जीरोमाइल गोलंबर पर घंटाघर तथा स्काई फ्लैग लगाने का निर्णय लिया गया

वहीं पार्षदों के द्वारा जल निकासी,नल जल योजना, पेयजल, आवास योजना का मुद्दा उठाया गया. पार्षदों ने कहा कि नगर में हर कार्य की सूचना संबंधित पार्षदों को दी जाए,स्थायी पानी पीने की व्यवस्था की जाए. वहीं नगर में चलने वाले ई रिक्शा चालकों की सूची तैयार कर शुल्क लेने का निर्णय लिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि नगर में होर्डिंग, पोस्टर लगाने पर शुल्क लगेगा. बगैर सूचना के पोस्टर लगाने पर पोस्टर लगाने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा. नाला सफाई के साथ नाले का ढक्कन निर्माण कर लगवाया जाएगा.बैठक में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, प्रधानमंत्री सुनिधि योजना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा पूर्व से लम्बित योजनाओं की स्वीकृति टेंडर के लिए दिया गया. बैठक में मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, सहायक लोक स्वछता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधान लिपिक राजकुमार सहित कुल 31 पार्षद उपस्थित थे,जबकि 6 पार्षद अनुपस्थित थे. इसके पूर्व नगर परिषद बीहक के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मानसून के पूर्व बिहार सरकार के गाइड लाइन के अनुसार सभी वार्डों में नाला सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, 1 से 37 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जल्द शुरू करने पर विचार किया गया. साथ ही उप मुख्य पार्षद ने प्रस्ताव पारित करवाया कि नगर परिषद बीहट में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक नंबर दिया जाए जहां पर अपनी शिकायतों को दर्ज कर सके.साथ ही दो बिजली मिस्त्री और हेल्पर को रखने का निर्णय पर विचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >