बेगूसराय में 870 भूमिहीन परिवारों को मिलेगी जमीन, विशेष अभियान में सरकार देगी पर्चा; जानें कब-कितना मिलेगा लाभ

Begusarai Land Patta : बेगूसराय के 870 भूमिहीन परिवारों का अपना घर बनाने का सपना जल्द पूरा होगा. बिहार सरकार 'अभियान बसेरा-2' के तहत योग्य परिवारों को जमीन उपलब्ध करा रही है. चयनित लाभुकों को जमीन का पर्चा दिया जाएगा.

Begusarai Land Patta : बेगूसराय के 870 भूमिहीन परिवारों का अपना घर होने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. बिहार की एनडीए सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर राज्यभर में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत बेगूसराय में 870 योग्य लाभुकों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य तय किया गया है. 20 नवंबर को चयनित लाभुकों को जमीन का पर्चा दिया जाएगा.

6 नवंबर तक पूरी करनी होगी लाभुकों की प्रक्रिया

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अभियान को लेकर सभी जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है. विभाग के सचिव जय सिंह की ओर से जारी पत्र में अधिकारियों को 20 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित करने का निर्देश दिया गया है.

अभियान बसेरा-2 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के योग्य भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध करायी जाएगी. बेगूसराय में ऐसे 870 लाभुकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लाभुकों को घर बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन दी जाएगी.

लंबित परिवारों की सूची सत्यापन का निर्देश

विभाग ने लंबित योग्य परिवारों की सूची का तत्काल सत्यापन कराने का निर्देश दिया है. अभियान बसेरा-2 के तहत पहले से सर्वेक्षित परिवारों की सूची की जांच की जाएगी. नए योग्य परिवारों को योजना में शामिल करने की स्थिति में अभियान बसेरा पोर्टल पर उनकी एंट्री करायी जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया 6 नवंबर तक पूरी करने को कहा गया है.

20 नवंबर को मिलेगा जमीन का पर्चा

प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 नवंबर को चयनित लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र दिया जाएगा. जिलाधिकारियों को इस अभियान की हर सप्ताह समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि तय समय सीमा में लाभुकों को जमीन उपलब्ध करायी जा सके.

इससे पहले 15 अगस्त को भी अभियान बसेरा-2 के तहत राज्य के 30 हजार लाभुकों को तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध करायी गयी थी. विभाग के अनुसार, अब तक बिहार में कुल 93,916 लाभुकों को वासभूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है.

पर्चा मिलने के बाद कब्जा दिलाने की भी तैयारी

विभाग ने जमीन का पर्चा देने के साथ ही लाभुकों को वास्तविक रूप से जमीन पर कब्जा दिलाने पर भी जोर दिया है. इसके लिए ऑपरेशन भूमि दखल-देहानी चलाने का निर्देश दिया गया है.

विभाग के अनुसार, कई मामलों में लाभुकों को वासगीत पर्चा मिलने के बावजूद संबंधित जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया है. ऐसे मामलों में शिकायतें भी सामने आती रही हैं. अब जमीन की पहचान और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

जमीन का पर्चा मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी पूरी

इसके बाद पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर वास्तविक कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बेगूसराय में निर्धारित 870 लाभुकों को भी अभियान के तहत जमीन का पर्चा मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराने पर विभाग का जोर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >