चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

अमरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया चौक के समीप चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया चौक के समीप चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के बिरमां गांव निवासी मिथुन कुमार है. गुप्त सूचना मिली कि कुल्हड़िया चौक के समीप चोरी की बाइक के साथ एक युवक बाइक का कुछ काम करा रहा है. सूचना मिलते ही कुल्हड़िया चौक के समीप घेराबंदी कर बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. बाइक नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नवंबर 2024 में चोरी हुई थी. जिसको लेकर बाइक के स्वामी ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. हालांकि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि भागलपुर जिला अंतर्गत सजौर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के एक युवक से उन्होंने बाइक खरीदा है. युवक के बयान पर जांच की जा रही है. फिलवक्त युवक को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. विदित हो कि अपर थानाध्यक्ष ने पांच दिन पूर्व भी गोगरी जमालपुर जिला से चोरी की बाइक के साथ अमन पांडे को गिरफ्तार किया था. अमन पांडे भागलपुर जिला अंतर्गत सजौर थाना क्षेत्र के गोवरांय गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर चोर गिरोह का एक नेटवर्क चलाता था. पुलिस की इस कार्रवाई से चोर गिरोह में हड़कंप का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >