सरस्वती पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकला युवक गोली से हुआ जख्मी

बेगूसराय में घर से सरस्वती पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकला युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है.

बेगूसराय. बेगूसराय में घर से सरस्वती पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकला युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को इलाज शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित हीरालाल चौक के बगल वाले तरबन्ना मोहल्ला की है. घायल युवक की पहचान तरबन्ना मुहल्ला के रहने वाले अजय राम के पुत्र निक्की कुमार (22) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहल्ले में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है. शनिवार की दोपहर में निक्की कुमार अपने घर में मां को कहकर निकला कि सरस्वती पूजा में जा रहे हैं. इसके बाद शाम में घर वालों को सूचना मिली की निक्की को गोली लग गई है. उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजन दौड़े-भागे अस्पताल पहुंचे, लेकिन ओटी में इलाज जारी रहने के कारण विशेष जानकारी नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि निक्की को गोली कैसे लगी है. फिलहाल निक्की के मुंह में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल की मां रीना देवी एवं पिता अजय राम ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर मोहल्ले में प्रतिमा स्थापित किया गया था, जिसमें वह शामिल हुआ और दोपहर में पूजा में जाने की बात का घर से निकला था. शाम में उसके कुछ दोस्तों ने आकर बताया कि निक्की को गोली लग गई है. घायल निक्की को उसके दोस्त ने ही अस्पताल पहुंचाया था. पुलिस अस्पताल पहुंचने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस घटना की पूरी जानकारी लेने और जांच में जुटी हुई है. इस संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद पांडेय ने बताया कि गोली लगने से युवक घायल हुआ है, पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि सरस्वती पूजा में हथियार के साथ युवक मौजूद होगा, इसी में गोली चलने से निक्की घायल हुआ है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की गोली कैसे लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >