मुंडन संस्कार में शामिल होने आये युवक की डूबने से मौत, निकाला गया शव

सिमरिया घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.

बीहट. सिमरिया घाट में गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति बनती जा रही है. इस महीने में यह तीसरी डूबने की घटना है. सोमवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान जिला के लाखो थानांतर्गत जगदीशपुर निवासी मनोज रजक के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार रजक के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार को रवि कुमार अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ सिमरिया में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था. इसी दौरान पुराने पुल के समीप स्थित एक नंबर घाट पर स्नान करने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोगों ने शोर मचाया. सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर अनिल कुमार, तेतर निषाद, जाटो निषाद और सीताराम निषाद ने एसडीआरएफ जवानों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका. गोताखोर अनिल कुमार ने बताया कि हादसा गहरे पानी में जाने के कारण हुआ. वहीं चकिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद सिमरिया घाट पर खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया. युवक का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और पूरे घाट पर शोक का माहौल छा गया. गोताखोरों ने यह भी बताया कि इसी दिन तीन अन्य लोगों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया, जिससे कुछ समय के लिए घाट पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >