बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी, मां की बीमारी की चिंता में खो बैठा था सुध-बुध

Begusarai News: मां के इलाज के लिए 10 लाख रुपये से अधिक खर्च के चिंता से बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली . जानिए पूरी खबर

Begusarai News:(विपिन मिश्र) बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हैवतपुर गांव से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है.जहां बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली.मृतक की पहचान रंजन कुमार के रूप में हुई है,जो राजू महतो का पुत्र था.बताया जा रहा है कि रंजन का सपना सरकारी नौकरी हासिल कर अपनी बीमार मां का बेहतर इलाज कराना था.परिवार के अनुसार उसकी मां लंबे समय से बीमार हैं और इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे.इसी आर्थिक और मानसिक दबाव के बीच यह दर्दनाक घटना हुई.

10 लाख रुपये से अधिक खर्च के चिंता से की आत्महत्या

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात रंजन ने अपनी मां के साथ खाना खाया था.उसी दौरान उसकी मां ने इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात कहते हुए अपनी चिंता जाहिर की थी.इसके बाद रंजन अपने कमरे में सोने चला गया.शुक्रवार की सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख परिवार में चीख-पुकार मच गई.रंजन का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक के भाई गौतम महतो ने बताया कि रंजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था और पढ़ाई के साथ-साथ बिहार पुलिस की तैयारी में जुटा हुआ था.परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं.इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.वही शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया है.

Also Read: नोट दोगुना करने का झांसा देकर लूटने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस के हाथ लगे 50 लाख और 8 गुनहगार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >