सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 पर वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बरौनी. फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 पर वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत मालती एनएच 28 जनक नंदनी होटल के पास की बताई जा रही है. वहीं घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना के तेयाय ओपी लखनपुर पंचायत वार्ड दो निवासी उपेंद्र राय के लगभग 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया है. घटना की सूचना पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी में भर्ती कराया है. घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घायल युवक के सर और पेट में गंभीर चोट है.

फुलवड़िया थानाक्षेत्र के मालती जानक नंदनी होटल के पास एनएच-28 पर पहुआ हादसा

लोगों ने बताया कि घायल युवक बेगूसराय से लखनपुर अपने घर जा रहा था उसी दौरान मालती एनएच 28 जनक नंदनी होटल के पास एक चार चक्का वाहन को ओवरटेक कर रहा था. इसी क्रम में चार चक्का वाहन का टाइर ब्लास्ट कर गया जिसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों के अनुसार घायल युवक ने हेलमेट पहन रख था. जिस कारण युवक जान बच सकी है. वहीं फुलवड़िया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बारे में फुलवड़िया थाना पुलिस द्वारा मिली सूचना पर घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं. घटना शनिवार की शाम लगभग 04 बजे की बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >