स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

सिमरिया घाट में डूबने की घटना रु 8कने का नाम नहीं ले रहा है. विगत दस दिनों के भीतर डूबने की चौथी घटना से लोग हतप्रभ हैं.

बीहट. सिमरिया घाट में डूबने की घटना रु 8कने का नाम नहीं ले रहा है. विगत दस दिनों के भीतर डूबने की चौथी घटना से लोग हतप्रभ हैं. रविवार की सुबह भी स्नान के क्रम में एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. स्थानीय गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से युवक का शव बरामद कर लिया गया. मृतक की पहचान बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैमरा वार्ड -10 निवासी स्व रामपदारथ पासवान के करीब 22 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में की गयी है.

बीहट में सिमरिया घाट पर हुआ हादसा

सूचना पर पहुंची चकिया थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार निशांत कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया आया हुआ था. स्नान के दौरान ही दो लोग गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. वहां स्नान कर रहे लोगों द्वारा उसके एक दोस्त को डूबने से बचा लिया गया लेकिन निशांत को नहीं बचा सके. देखते ही देखते ही वह डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सिमरिया घाट पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >