जिले से चार जीविका दीदियों का दल नयी दिल्ली के लिए हुआ रवाना

जिले से चार जीविका दीदियों का एक दल शुक्रवार को नयी दिल्ली के लिए बेगूसराय स्टेशन से रवाना हुआ.

बेगूसराय. जिले से चार जीविका दीदियों का एक दल शुक्रवार को नयी दिल्ली के लिए बेगूसराय स्टेशन से रवाना हुआ. दल का नेतृत्व जीविका के प्रबंधक (संचार) राजीव रंजन कर रहे हैं. यह दल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा ये दीदियां 25 जनवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में भी शिरकत करेंगी. इस दल में अनिता देवी (बरौनी), रूबी देवी (तेघड़ा), कल्पना देवी (नावकोठी) व विवक देवी (भगवानपुर) शामिल हैं. इनके साथ उनके पति भी दल का हिस्सा हैं. ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में जीविका द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के कारण इन जीविका दीदियों को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है. यह सहभागिता न केवल उनके लिए गौरव का विषय है, बल्कि जिले की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >