नावकोठी. थाना क्षेत्र के डफरपुर से एक शादीशुदा महिला घर से जेवर जेवरात एवं नगदी लेकर फरार हो गयी है. इस बाबत महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर चेरियाबरियारपुर थाना के विक्रमपुर गांव के दो लोगों पर बहला-फुसलाकर गलत नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया है कि मैं अपने बहन के यहां गया था. मेरे पड़ोसी द्वारा फोन पर बताया गया कि आपका घर खुला हुआ है.जब घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी. घर का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था. घर में रखा 50 हजार रूपये, दो भर सोना और 15 भरी चांदी सहित मेरी पत्नी फरार थी. इस सिलसिले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
