सिसौनी के मजदूर की गुजरात में बाइक दुर्घटना में गयी जान

थाना क्षेत्र से सटे सिसौनी के एक मजदूर का गुजरात में बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी.

नावकोठी. थाना क्षेत्र से सटे सिसौनी के एक मजदूर का गुजरात में बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक सिसौनी वार्ड 05 के कपिलदेव पासवान का 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है. वह गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता था. गुरुवार को कंपनी कार्यस्थल पर जाने के क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. परिजनों के द्वारा उनके शव को एंबुलेंस के माध्यम से रविवार को गांव लाया गया. शव के पहुंचते ही पूरे इलाके में लोगों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. मृतक के पिता ने बताया के चार भाई-बहन में नीतीश बड़ा था. नीतीश के ऊपर परिवार के परवरिश की जिम्मेदारी थी. उनके मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया. माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सरपंच शिवजी पासवान सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया तथा सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >