बैठक में जनसमस्याओं के मुद्दे पर आंदोलन करने का लिया गया निर्णय

सीपीआइ अंचल परिषद की बैठक नावकोठी में शनिवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने किया.

नावकोठी. सीपीआइ अंचल परिषद की बैठक नावकोठी में शनिवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने किया. अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा ने मुल्क के अवाम को मुर्ख समझ लिया है. 2023 में सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया गया था. लेकिन उसपर कुंडली मारकर पीएम मोदी बैठे हुए थे. देश को गुमराह करने के लिए और पांच राज्यों के चुनाव में इसका फायदा लेने के लिए महिलाओं के आरक्षण के नाम पर विधेयक लाया. बिहार सरकार ने जनादेश का अपमान कर नीतीश कुमार को हटाकर सम्राट चौधरी को सीएम बनाने का काम किया है. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. दिवंगत पूर्व मुखिया अजय सहनी के निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की गयी. 30 अप्रैल को अजय सहनी के श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित होंगी. इस बैठक में विभिन्न स्रोत से जन सहयोग और कोष संग्रह करने, प्रखंड स्तर पर जन समस्याओं पर पार्टी के द्वारा रचनात्मक आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया. शादी विवाह के सीजन के बाद प्रत्येक पंचायत में पदयात्रा करने और पार्टी संगठन को आर्थिक कठिनाइयों से उबारने हेतु जनकोष संग्रह का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व मुखिया महेंद्र महतो,राजेंद्र ठाकुर,राजेंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, आंचल प्रभारी संजीव सिंह, अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी, अमरेश पोद्दार, टुन्नी सिंह, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >