बिहार : बेगूसराय में युवक का अपहरण, 5 लाख रंगदारी की मांग

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा नगर निगम वार्ड नंबर- 18 निवासी संजीव कुमार पाठक उर्फ बुल्लू पाठक के 21 वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार का अपहरण फिरौती के लिए अपराधियों ने कर लिया है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. युवक के पिता संजीव कुमार पाठक […]

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा नगर निगम वार्ड नंबर- 18 निवासी संजीव कुमार पाठक उर्फ बुल्लू पाठक के 21 वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार का अपहरण फिरौती के लिए अपराधियों ने कर लिया है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. युवक के पिता संजीव कुमार पाठक ने इस संबंध में अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया है. अधिकारियों के निर्देश पर बेगूसराय पुलिस युवक की बरामदगी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.

थाना में अपहरण का मामला सामने आते ही पुलिस गहन छानबीन में जुट गयी है. पुलिसने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गायब युवक के परिजनों से गहन पूछताछ की. बताया जाता है कि उक्त युवक रविवार को साइकिल से अपने घर से निकला था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों की परेशानी बढ़ गयी और उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इधर, अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता के मोबाइल पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर दी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गयी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर युवक को बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >