लोक शिकायत निवारण शिविर में आये 14 मामले, निबटारा करने का निर्देश

मंगलवार को लोक शिकायत निवारण शिविर अनुमंडल सभागार में लगाया गया. इस बाबत शिविर में एसडीएम सह प्रभारी लोक शिकायत निवारण अधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश दिये हैं.

बखरी. मंगलवार को लोक शिकायत निवारण शिविर अनुमंडल सभागार में लगाया गया. इस बाबत शिविर में एसडीएम सह प्रभारी लोक शिकायत निवारण अधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश दिये हैं. एसडीएम द्वारा सभी मामलों की जांच कर शीघ्र निबटारा करने का आश्वासन दिये गये. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्षता से निबटारा कर लोगों को राहत दी जाये. साथ ही बताया कि शिविर में कुल 14 मामलों की सुनवाई की गयी. जिसमें बिजली बिल में गड़बड़ी और अधिक मीटर रीडिंग के सबसे अधिक छह मामले शामिल थे. इसके अलावा राशन कार्ड से जुड़े दो मामले, एग्रीमेंट के तहत जमीन की खरीद-बिक्री न होने का एक मामला तथा डीसीएलआर का आदेश होने के बावजूद उसे लागू नहीं होने से संबंधित चार मामलों की सुनवाई की गयी. इस अवसर पर कई शिकायतकर्ता उपस्थित थे. और अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा. शिविर में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से लोगों ने संतोष जाहिर किया है. मौके पर कार्यालय लिपिक विवेक कुमार, बिजली जेइ रवि कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >