रवि रंजन बने किशोर न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट

बेगूसराय (कोर्ट) : पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बेगूसराय में खाली पड़े किशोर न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट के पद पर न्यायिक दंडाधिकारी रवि रंजन को पदस्थापित किया गया है. श्री रंजन पहली पाली में किशोर न्यायालय का काम देखेंगे और दूसरी पाली में न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में अपने न्यायालय का कार्य देखेंगे. ज्ञात हो […]

बेगूसराय (कोर्ट) : पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बेगूसराय में खाली पड़े किशोर न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट के पद पर न्यायिक दंडाधिकारी रवि रंजन को पदस्थापित किया गया है. श्री रंजन पहली पाली में किशोर न्यायालय का काम देखेंगे और दूसरी पाली में न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में अपने न्यायालय का कार्य देखेंगे.

ज्ञात हो कि बेगूसराय किशोर न्यायालय में वर्तमान में 854 विभिन्न आपराधिक मामले किशोर अपचारी के विरुद्ध लंबित चल रही है और प्रधान मजिस्ट्रेट का पद खाली रहने से न्यायिक कार्य में काफी बाधा हो रही थी. किशोर न्यायालय पूरी तरह किशोर न्यायालय के सदस्य उमेश चौधरी और लता कुमारी के भरोसे चल रही थी. श्री रंजन ने प्रधान मजिस्ट्रेट के पद पर आज से किकार्यभार संभाल लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >