हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय : कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. घटना रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की है. मृत महिला की पहचान मियांचक निवासी सुबोध महतो की पत्नी राजो देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है महिला […]

बेगूसराय : कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. घटना रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की है. मृत महिला की पहचान मियांचक निवासी सुबोध महतो की पत्नी राजो देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है महिला जवाहर कॉलोनी के पास बैठी हुई थी. एक कार चालक अपने गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था.

इसी दौरान कार से महिला को ठोकर लग गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में उस महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर सहायक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि मृत महिला के पति के द्वारा आवेदन दिया गया है.घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया गया. घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >