बाइक व मोबाइल लूटकांड के दो आरोिपत गिरफ्तार

छौड़ाही : ओपी थाना की पुलिस ने बाइक के साथ मोबाइल लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लूट के मोबाइल के साथ वैज्ञानिक तरीके से किये गये अनुसंधान में छौड़ाही पुलिस को यह सफलता मिली है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि विगत दो सितंबर को […]

छौड़ाही : ओपी थाना की पुलिस ने बाइक के साथ मोबाइल लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लूट के मोबाइल के साथ वैज्ञानिक तरीके से किये गये अनुसंधान में छौड़ाही पुलिस को यह सफलता मिली है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि विगत दो सितंबर को दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ पर सीमावर्ती हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर गांव निवासी अखिलेश कुमार की सिंह की पल्सर बाइक छौड़ाही थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज राजोपुर के निकट पूर्व से घात लगाये बदमाशों ने लूट ली थी.
लूटपाट के दौरान पीडि़त के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था.ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद पीडि़त श्री सिंह के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 183/19 एफआईआर दर्ज कर लूटकांड का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान चल रहा था.
अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य के अनुसार पर गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी शिव शंकर प्रसाद के पुत्र ऋषभ कुमार उर्फ बिट्टू और सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवेंद्र मिश्रा के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गिरफ्तार लुटेरे के पास से लूट की मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त की लूटी गयी काले रंग की पल्सर बाइक को पहले ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने बरामद कर ली है.ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मंझौल न्यायालय में उपस्थित किया गया.जहां से न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा बेगूसराय पहुंचने की कार्रवाई चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >