मंसूरचक : बछवाड़ा हमारी मातृभूमि है.आजादी के बाद से ही यह क्षेत्र विकास की रोशनी से वंचित है.आज बिहार के सबसे बदतर स्थिति में किसी क्षेत्र का नाम आयेगा तो वह बछवाड़ा क्षेत्र ही होगा.अब हम सबों को एकजुट होकर यहां के विकास में लग जाने की आवश्यकता है नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी.
उक्त बातें मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख डॉ अंजना कश्यप ने प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन सभागार में 25 वर्षों में पहली बार आयोजित प्रखंड स्थापना दिवस पर आयोजित मंसूरचक कला महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए बुधवार को कहीं.
उप प्रमुख ने कहा कि हमें क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित होना है तभी यहां का विकास हो पायेगा.उन्होंने कहा कि सिर्फ जनप्रतिनिधि बनकर ही विकास नहीं कर सकते हैं बल्कि एक साधारण व्यक्ति के रूप में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए.कार्यक्र म की अध्यक्षता उप प्रमुख डॉ अंजना ने की. संचालन बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने किया.
कार्यक्रम का उद्घाटन बेगूसराय के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, दिनकर सेवा संस्थान के अध्यक्ष सह पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक सुनील कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर, भाजपा नेत्री वंदना सिंह,मुखिया सुधीर कुमार मुन्ना, प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक, सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया.महापौर ने कहा कि बछवाड़ा से हमारा भावनात्मक लगाव है और जब जब हमें किसी भी रूप में क्षेत्र ने याद किया मैं उपस्थित रहा हुं और आगे भी पूरे मनोयोग से यहां के विकास में भागीदारी निभाता रहुंगा.
सुनील कुमार ने पहली बार आयोजित प्रखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. उन्होंने बछवाड़ा के विकास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया. मौके पर बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अलग -अलग क्षेत्रों के 75 चर्चित चेहरों को अंगवस्त्रम, प्रशस्तिपत्र व फूलमाला देकर सम्मानित किया गया.
सम्मान प्राप्त करने वालों में समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, राधा देवी, प्रमिला साहनी, क्रांति कुमारी, कामिनी कुमारी, महंत हरिहर चरण भारती, डॉ सच्चिदानंद पाठक, डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मुखिया अमरजीत राय, रविनंदन सिंह, नसीम अख्तर, मो.इज़हार अंसारी, निरंजन कुमार ईश्वर, राजीव पासवान, डॉ. भोला ईश्वर, राजेंद्र महतो, राजदेव पासवान, श्रीराम राय,अरुण कुमार चौधरी, हितलाल पाठक, मोहन झा सहित अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हैं. मौके पर बासुकीनाथ सिंह, राकेश कुमार महंत, राजीव कुमार,सरोज कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.
