बेगूसराय : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत में बुधवार की शाम दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया. घायलों में 60 वर्षीय मो अहमद हुसैन व 35 वर्षीय मो जमील अंसारी शामिल है. दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि घायल मो अहमद हुसैन की स्थिति नाजुक बनी है.
जानलेवा हमले में पूर्व मुखिया सहित पांच लोग नामजद

जानलेवा हमले में पूर्व मुखिया सहित पांच लोग नामजद
Copied link
बेगूसराय : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत में बुधवार की शाम दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया. घायलों में 60 वर्षीय मो अहमद हुसैन व 35 वर्षीय मो जमील अंसारी शामिल है. दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है […]
वह आइसीयू में भर्ती है. अस्पताल प्रबंधक ने घटना की सूचना संबंधित थाने को दी. सूचना पाकर नगर (रतनपुर) पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायलों से पूछताछ की. नगर पुलिस के समक्ष घायलों ने अपना फर्द बयान अंकित कराया.
पुलिस को दिये गये फर्द बयान में कहा गया है कि परना पंचायत के वार्ड नंबर 01 में सेविका बहाली को लेकर आमसभा हुई. आमसभा में मेधा सूची के आधार पर प्रथम वरीयता रखने वाली समीला खातून चयनित हुई. बहाली के बाद सभी लोग अपने-अपने घर के लिए जा रहे थे. तभी पूर्व मुखिया मो महफूज अंसारी व उनके संग अन्य सहयोगियों ने हरबे-हथियारों के साथ हमला कर दिया.
इसमें नवचयनित सेविका समीला खातून के ससुर मो अहमद हुसैन व मो जमील अंसारी घायल हो गये. घायलों का आरोप है कि पूर्व मुखिया अपनी पुतौही को जबरन तरीके से सेविका पद पर बहाली कराना चाहते थे. ऐसा नहीं होने पर आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया है. नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है.