हजारों रुपये की लॉटरी व नकद के साथ पांच धराये

बेगूसराय : अवैध तरीके से लॉटरी का कारोबार कर रहे पांच धंधेबाज को नगर थाने की पुलिस ने पावर हाउस चौक से गिरफ्तार किया है. लॉटरी धंधेबाज के पास से हजारों रुपये मूल्य की लॉटरी सहित एक हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉटरी धंधेबाज पसपुरा निवासी मो अब्दुल […]

बेगूसराय : अवैध तरीके से लॉटरी का कारोबार कर रहे पांच धंधेबाज को नगर थाने की पुलिस ने पावर हाउस चौक से गिरफ्तार किया है. लॉटरी धंधेबाज के पास से हजारों रुपये मूल्य की लॉटरी सहित एक हजार रुपये नकद बरामद किया गया है.

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉटरी धंधेबाज पसपुरा निवासी मो अब्दुल राजा, नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी राजा कुमार, गाछी टोला निवासी संजीत महतो, ज्ञान भारती निवासी अशोक महतो एवं पटना जिले के मोकामा निवासी अमित यादव को गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली कि पावर हाउस चौक पर लॉटरी का धंधा काफी फल फूल रहा है. जानकारी के बाद ही लॉटरी कारोबार में शामिल धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >