चरपोखरी : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सहज वसुधा केंद्रों पर सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का निबंधन कर डिजिटल इंडिया की वर्षगांठ मनायी गया. चरपोखरी स्थित पवन ऑनलाइन साहब कॉमन सर्विस सेंटर में कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ युवा राजद प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव ने प्रधानमंत्री मानधन योजना में पंजीकरण कराकर किया.
श्रम योगी मानधन योजना के लिए निबंधन हुआ

श्रम योगी मानधन योजना के लिए निबंधन हुआ
Copied link
चरपोखरी : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सहज वसुधा केंद्रों पर सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का निबंधन कर डिजिटल इंडिया की वर्षगांठ मनायी गया. चरपोखरी स्थित पवन ऑनलाइन साहब कॉमन सर्विस सेंटर में कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ युवा राजद प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव ने प्रधानमंत्री मानधन योजना में पंजीकरण कराकर किया. इस […]
इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए दर्जनों लाभार्थियों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने एवं श्रम योगी मानधन योजना के लिए निबंधन किया गया. सीएससी केंद्र संचालक आनंद प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग तिथियों का निर्धारण गांव-गांव में कैंप का आयोजन कर लोगों को सरकार प्रदत्त जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण किया जा रहा है.
इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर उनके सहयोग से इसके बारे में पता कर लोगों को जागरूक करने की अपील भी की जाती है. वहीं मुकुंदपुर स्थित सीएससी केंद्र पर कैंप लगाकर केंद्र संचालक विकास मिश्रा द्वारा दर्जनों लोगों को आयुष्मान भारत योजना एवं श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण किया गया एवं लोगों को डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी गयी.