चमथा में चमकी बुखार से बच्ची की गयी जान

चमथा : बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ लोदियाही गांव में गुरुवार को राजू पासवान की आठ वर्षीया पुत्री सीता कुमारी की चमकी बुखार से मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अचानक बच्ची सिर दर्द, उल्टी के साथ तेज बुखार से पीड़ित हो गयी. इस […]

चमथा : बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ लोदियाही गांव में गुरुवार को राजू पासवान की आठ वर्षीया पुत्री सीता कुमारी की चमकी बुखार से मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अचानक बच्ची सिर दर्द, उल्टी के साथ तेज बुखार से पीड़ित हो गयी. इस बीच परिजनों ने उसे डॉक्टर से इलाज कराने पड़ोस के विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार स्थित निजी क्लिनिक जाने लगे.

इस क्रम में गंगा वाया नदी पार करने के बाद मऊ बाजार के सामने बांध पर पहुंचते ही बच्ची के शरीर में ऐंठन शुरू हो गयी और पूरे शरीर में कंपन होने लगी और इसके बाद बच्ची की मौत हो गयी. उक्त बच्ची पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजीतपुर में वर्ग तृतीय की छात्रा थी. घटना के बाद स्थानीय पंसस अर्चना भारती, बेबी देवी, अमरेश कुमार राय आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि चमथा प्रक्षेत्र में चमकी बुखार की चपेट में आने से बच्ची की मौत से दियारावासियों में भय का माहौल है.
चमथा प्रक्षेत्र के सभी पांच पंचायतों के लगभग साठ हजार की आबादी भगवान भरोसे है. चमथा प्रक्षेत्र में कहने के लिए मात्र एक एपीएचसी की स्थापना दशकों पूर्व की गयी है. एपीएचसी को खुद इलाज की दरकार है. डॉक्टर की कमी के कारण नर्स के माध्यम से एपीएचसी का संचालन कराया जा रहा है. उन्होंने सिविल सर्जन से तत्काल एपीएचसी को सुचारु रूप से चलवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >