पेड़ की टहनी गिरने से महिला की गयी जान, बच्ची घायल

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित झड़िया चौक पर बुधवार की दोपहर पीपल के पेड़ नीचे बैठी महिला पर पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत हो गयी. वहीं एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी. घायल बच्ची का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित झड़िया चौक पर बुधवार की दोपहर पीपल के पेड़ नीचे बैठी महिला पर पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत हो गयी. वहीं एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी. घायल बच्ची का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोधना पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी लखन राम की 55 वर्षीया पत्नी कुशमा देवी मजदूरी कर वापस लौटते समय भीषण गर्मी के कारण झड़िया चौक के समीप पीपल पेड़ के नीचे छांव में बैठ कर आराम कर रही थी. अचानक पेड़ की टहनी बैठी महिला के शरीर पर गिर गया, जिससे उक्त महिला टहनी के नीचे दब गयी और बच्ची चोट लगने के कारण बेहोश हो गयी.
स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए घायल बच्ची को टहनी के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया . वहीं ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद डाल के नीचे से महिला को बाहर निकाला. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >