बिहिया : बिहिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिहिया पुलिस ने कार पर लदी भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर चार धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल हो गये. पकड़े गये धंधेबाज का नाम ललित कुमार स्वामी है जो कि उत्तरप्रदेश के बागपत थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी रामनिवास का पुत्र है. पुलिस ने इस दौरान शराब से लदी बिना नंबर की हुंडई की सोनाटा कार को भी जब्त कर लिया है.
कार से 448 बोतल शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार, चार फरार
बिहिया : बिहिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिहिया पुलिस ने कार पर लदी भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर चार धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल हो गये. पकड़े गये धंधेबाज का […]

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश से शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर पकड़ी गांव में डिलिवरी करनेवाले हैं. सूचना पाकर बिहिया थानाध्यक्ष मो. शहूद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. रातभर जागने के बाद अहले सुबह चार बजे बिना नंबर की एक कार बिहिया चौरास्ता पर आते दिखी जो कि कल्याणपुर की ओर चली गयी. बाद में उक्त कार पुनः चौरास्ता की ओर लौटकर पकड़ी गांव में एक घर के पास खड़ी हो गयी.
इस दौरान पुलिस की भनक पाकर कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गये. जबकि पुलिस ने एक को धर दबोचा. कार की तलाशी लिए जाने पर कार के पिछली दरवाजे, पिछली सीट व डिक्की में छिपाकर रखी गयीं शराब की 448 बोतलें बरामद की गयीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से 375 एमएल की इंपीरियल ब्ल्यू मार्कावाले 415 बोतल और 750 एमएल मात्रावाले इंपैक्ट व्हिस्की की 33 बोतल शराब मिली. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर यूपी के बागपत से शराब लेकर पकड़ी गांव के रहनेवाले सुरेंद्र सिंह को डिलिवरी देने आये हुए थे. पुलिस अन्य फरार धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
शराब रखने और बेचने में सात को जेल
उदवंतनगर. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से स्थानीय पुलिस ने सात शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उदवंतनगर निवासी उमेश कुमार एवं नन्हक मुसहर तथा बजरूहां निवासी बिहारी सिंह को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी हरेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव तथा थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ टोला निवासी शिवजी यादव व नगीना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.