बेगूसराय : गुरुवार को स्नातक पार्ट वन की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मनोविज्ञान और रसायनशास्त्र के दूसरे पेपर की परीक्षा छात्र-छत्राओं ने संपन्न की. वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम के पांच बजे तक इतिहास, उर्दू, एआइएच (सी) और संस्कृत संकाय के दूसरे पेपर की परीक्षा संपन्न हुई.
परीक्षा भवन में छात्र-छात्राओं को गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया. परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, कलम के अलावे परीक्षा भवन के अंदर कुछ ले जाना मान्य नहीं था. परीक्षा के दौरान जीडी कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज, एसके महिला महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों पर अधिकारियों द्वारा जांच किया गया.
बताते चलें कि 14 जून (शुक्रवार) को प्रथम पाली में कॉमर्स, गणित, म्यूजिक, ड्रामा, एलएसडब्लू और मैथिली संकाय के दूसरे पेपर की परीक्षा संपन्न होगी. वहीं दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, भौतिकी और हिंदी संकाय के दूसरे पेपर की परीक्षा संपन्न होगी.
नामांकन हेतु 16 जून को प्रकाशित होगी लिस्ट
स्नातक सत्र में नामांकन हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन के उपरांत 16 जून को छात्र-छात्राओं की सूची प्रकाशित की जायेगी. इसके बाद एसबीएसएस महाविद्यालय में नामांकन का कार्य किया जायेगा. इस बात की जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ लक्ष्मण झा ने बताया कि स्नातक सत्र में नामांकन हेतु छात्र-छात्राएं प्रकाशित की जाने वाली लिस्ट अवश्य देख लें.
