12 प्रस्ताव लाये, 9 को स्वीकृति

बेगूसराय : मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित की गयी.जहां कल्याण पदाधिकारी द्वारा कुल 12 प्रस्ताव लाये गये तदोपरांत 09 प्रस्तावों की स्वीकृति दे दी गयी. उक्त स्वीकृति में बखरी विधायक उपेंद्र पासवान के एक मामले की स्वीकृति दी गयी. इसके तहत […]

बेगूसराय : मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित की गयी.जहां कल्याण पदाधिकारी द्वारा कुल 12 प्रस्ताव लाये गये तदोपरांत 09 प्रस्तावों की स्वीकृति दे दी गयी.

उक्त स्वीकृति में बखरी विधायक उपेंद्र पासवान के एक मामले की स्वीकृति दी गयी. इसके तहत उन्हें चार लाख का मुआवजा दिया जायेगा. उन्होंने गढ़पुरा थाना कांड संख्या 06/18 के तहत एससी,एसटी का मामला दर्ज करवाया था. इसके तहत उन्होंने मुआवजा क्लैम किया था.
इसके तहत उन्हें तीन लाख रुपये दिये जायेंगे. इसके बाद न्यायालय में दोष सिद्ध होने के बाद एक लाख दिया जायेगा. बैठक में स्पेशल पीपी से शो कॉज किया गया है ताकि वो मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्य को अविलंब पूरा करें. बैठक में सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा,कल्याण विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >