दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप एनएच 28 पर सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं चार अन्य सवार बुरी तरह से घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को दलसिंहसराय इलाज के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान बरौनी […]

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप एनएच 28 पर सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं चार अन्य सवार बुरी तरह से घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को दलसिंहसराय इलाज के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी गांव निवासी बंगाली सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में की गयी है.
वही अन्य चार बीहट गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र रौशन कुमार व सौरव कुमार, दरोगी महतो का पुत्र जगदीश महतो एवं असुरारी गांव निवासी परमेश्वर सिंह का पुत्र विश्वनाथ सिंह बुरी तरह घायल हो गये. घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया एवं शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >