बेगूसराय में ट्रक ने नौ को कुचला, सात की मौत

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच-55 पर कोरिया नया टोल में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने नौ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच-55 पर कोरिया नया टोल में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने नौ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मारे गये लोगों में आसो साह(65), वैद्यनाथ सहनी(69), केसो सहनी (60), शंकर सहनी(50), कृष्णनंदन महतो(28), भोला पंडित व ज्योति कुमारी (12) शामिल है.

वहीं दिनेश सहनी व शीतल सहनी घायल हैं. सभी मृतक व घायल कोरिया नयाटोला के रहने वाले हैं.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गर्मी के कारण सभी लोग पीपल वृक्ष के नीचे बैठे हुए थे. इसी क्रम में बेगूसराय की ओर से रोसड़ा की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रक लोगों को रौंदते हुए पलट गयी. इस हादसे के बाद ट्रक का चालक भागने में सफल रहा. वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक के खलासी को पकड़ लिया.

इस हादसे की खबर सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. बड़ी संख्या में लोगों की भीड घटना स्थल पर पहुंच गयी. सडक पर क्षत-विक्षत शवों को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ला लगाकर एसएच 55 को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर बेगूसराय डीएम राहुल कुमार, एसपी अवकाश कुमार, सदर एसडीपी राकेश सिन्हा, एसडीओ संजीव चौधरी सहित कई आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >