गढ़हारा : बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक मार्च को दवा व्यवसायी बछवाड़ा निवासी मनीष उर्फ कल्लू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था. इस घटना का खुलासा करते हुए कटिहार रेल एसआरपी दिलीप कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उक्त व्यवसायी की हत्या प्रेम -प्रसंग में हुई है.
प्रेम प्रसंग मामले में दवा व्यवसायी की हुई थी हत्या
गढ़हारा : बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक मार्च को दवा व्यवसायी बछवाड़ा निवासी मनीष उर्फ कल्लू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था. इस घटना का खुलासा करते हुए कटिहार रेल एसआरपी दिलीप कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उक्त व्यवसायी की हत्या प्रेम […]

जीआरपी ने हत्या की घटना में शामिल बछवाड़ा निवासी योगेंद्र पासवान के पुत्र 20 वर्षीय मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. एसआरपी श्री मिश्रा ने बताया कि दवा व्यवसायी हत्याकांड में लड़की पक्ष के आधे दर्जन परिवार के सदस्यों की संलिप्तता की बात सामने आयी है. हत्याकांड में शामिल पांच लोगों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.
श्री मिश्रा ने बताया कि लड़की पक्ष के परिवार सदस्यों द्वारा दवा व्यवसायी की लाठी-डंडे से पीट कर व तेज धार हथियार से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक कर हत्या के मामले को दूसरी घटना में तब्दील करने की कोशिश की गयी थी.
इन्होंने बताया कि 3 मार्च को उक्त लड़की का विवाह निश्चित हुआ था. विवाह कार्यक्र म में किसी प्रकार परेशानी नहीं हो इसलिए लड़की पक्ष के परिजनों के सहयोग से एक मार्च को हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया.
हत्याकांड की जांच को लेकर डीएसपी बरौनी अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में मानसी, बछवाड़ा एवं बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष की टीम गठित की गयी थी.
एसआरपी श्री मिश्रा ने बताया कि दस दिनों के भीतर हत्याकांड की घटना का खुलासा करने वाली जांच टीम को सम्मानित किया जायेगा. वहीं हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान में जुटी है.
मालूम हो कि दवा व्यवसायी बछवाड़ा निवासी मनीष उर्फ कुल्लू का शव दो मार्च को बछवाड़ा होम सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक से बछवाड़ा जीआरपी ने बरामद किया था.उक्त व्यवसायी की हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी .
कटिहार एसआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल डीएसपी अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में मानसी, बछवाड़ा एवं बरौनी थानाध्यक्ष की टीम गठित की थी. इस घटना के विरोध में दवा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी.