आरोपित शिक्षक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग

खोदावंदपुर : विगत छह मार्च को फफौत पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मटिहानी पश्चिमी टोला का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी और पंसस सह प्रखंड उप शिक्षा समिति के सदस्य कैलाश चौरसिया के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक […]

खोदावंदपुर : विगत छह मार्च को फफौत पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मटिहानी पश्चिमी टोला का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी और पंसस सह प्रखंड उप शिक्षा समिति के सदस्य कैलाश चौरसिया के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.

एक ओर बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव में पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में इस घटना की कड़ी निंदा की गयी. वहीं दूसरी ओर प्रमुख ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर आरोपित शिक्षक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.
पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार, पूर्व प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्र, उपप्रमुख नेतराम यादव, पंसस भरत दास, दौलतपुर के मुखिया सुरेंद्र पासवान, सागी के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, बाड़ा के पूर्व मुखिया टिंकू राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष तरुण कुमार रोशन, सीपीआइ के पूर्व अंचल मंत्री रामविनोद महतो, माले नेता अवधेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ज्ञान शंकर महतो समेत कई लोगों ने महिला प्रमुख के साथ शिक्षक द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार को दबंगई बताते हुए इसकी आलोचना की.
साथ ही आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की. इन लोगों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया गया ऐसा व्यवहार निंदनीय है. बताते चलें कि आरोपित विद्यालय प्रधान मनोज कुमार की पत्नी सह इसी स्कूल की शिक्षिका कुमारी मधु ने भी प्रखंड प्रमुख के रिश्तेदार विजय कुमार तथा सागी के पूर्व मुखिया नरेश पासवान आदि पर स्कूल पहुंचकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए खोदावंदपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >