बरौनी रिफाइनरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन

बेगूसराय : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम फायर स्टेशन में आयोजित किया गया. बरौनी रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों के विजेताओं के पुरस्कार वितरण के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4 से 11 मार्च 2019) संपन्न हो गया. आरके झा, सीजीएम ( टीएस एंड एचएसई) ने सभी स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने […]

बेगूसराय : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम फायर स्टेशन में आयोजित किया गया. बरौनी रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों के विजेताओं के पुरस्कार वितरण के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4 से 11 मार्च 2019) संपन्न हो गया.
आरके झा, सीजीएम ( टीएस एंड एचएसई) ने सभी स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोटो में निहित सुरक्षा मानदंडों के कार्यान्वयन पर जोर दिया.मानस बरा, सीजीएम ( एचआर) सह इडी इन-चार्ज ने सभा को संबोधित किया और सभी से रिफाइनरी के सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए आग्रह किया.
ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न सुरक्षा जागरूकता अभियान और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम विभिन्न हितधारकों जैसे कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, ड्राइवरों, ग्रामीणों, टाउनशिप में गृहिणियों ,स्कूली बच्चों, एलपीजी विक्रेताओं और स्थानीय जनता के लिए आयोजित की गयी. उक्त जानकारी बरौनी रिफाइनरी की सहायक प्रबंधक सीसी अंकित श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >