बेगूसराय में बनायी जायेगी एलिवेटेड सड़क

पटना – बेगूसराय : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि पटना में बेली रोड के दक्षिण में बीएमपी नाले को पाटकर सड़क बनाने का काम इस साल पूरा हो जायेगा. सैदपुर, कुर्जी और बादशाही नाले को पाटकर सड़क बनाने का काम भी इस साल शुरू हो जायेगा. इसके लिए डीपीआर बन चुकी […]

पटना – बेगूसराय : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि पटना में बेली रोड के दक्षिण में बीएमपी नाले को पाटकर सड़क बनाने का काम इस साल पूरा हो जायेगा. सैदपुर, कुर्जी और बादशाही नाले को पाटकर सड़क बनाने का काम भी इस साल शुरू हो जायेगा. इसके लिए डीपीआर बन चुकी है.

साथ ही पटना-बिहटा सहित बेगूसराय व गोपालगंज में एलिवेटेड सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है. कंसल्टेंट की बहाली हो गयी है. डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा. आने वाले समय में राज्य में 53 आरओबी बनाने के लिए एमओयू होगा. वे बुधवार को अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.
इससे पहले कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने घोघा-पंजवारा और अकबर नगर-अमरपुर सड़क परियोजनाओं का कार्यारंभ किया. करीब 15 करोड़ की लागत से पटना में बेली रोड के दक्षिण में बीएमपी नाले को पाटकर 1.75 किमी सड़क बनायी जा रही है. इससे आशियाना मोड़ व बेली रोड से बीएमपी जाने को काफी राहत मिलेगी. साथ ही बादशाही नाले पर बनने वाली सड़क 13 किमी लंबी होगी, जिसमें 3.5 किमी सड़क डबल डेकर होगी. यह सड़क महुली में रेलवे लाइन के पूरब बननेवाली नयी चार लेन सड़क में मिल जायेगी. इस सड़क से दक्षिणी पटना को नये बस स्टैंड के लिए नया रास्ता मिल जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >