चमथा. बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 नारेपुर दियारा श्रवणटोल में युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय देवू यादव के 32 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव 25 फरवरी को अपने ससुराल खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया से टीवीएस बाइक पर सवार होकर अपने साले के साथ वापस घर बछवाड़ा लौट रहे थे.
घर लौटने के क्रम में कोठिया – खगडि़या पथ पर सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो जाने के पश्चात मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे. वहीं इस घटना में उनका साला भी गंभीर रूप से घायल होकर बेगूसराय के निजी क्लीनिक में इलाज रात है.
मुकेश यादव के गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात परिजनों ने उन्हें तत्काल बेगूसराय की निजी क्लीनिक दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के पश्चात गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया. पटना में उपचार के क्र म में 27 फरवरी को उनकी मौत हो गयी.
उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर छा गयी. मुकेश की मौत से उनकी पत्नी कंचन देवी, आठ वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, छह वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी एवं 4 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार एवं उनके वृद्ध माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
